अब, जबकि..!
सोचा, आज उस पर एक कविता लिखूंगा, पर.....कैसे..?
जबकि,
मेरे दिमाग में केवल तुम हो,
कविता के लिए शब्द कैसे खोजूं ..?
जबकि, मेरे दिल में
सिर्फ तुम्हारा रंग छाया है
कविता को कोई और रंग कैसे दे दूं..?
जबकि मेरे तन-मन में
तुम्हारा ही संगीत समाया है
कविता को कोई और लय कैसे दे दूं..?
अब, जबकि, मैंने जीवन में
बस तुम्हारा ही प्यार बसाया है,
कविता को कोई और विषय कैसे दे दूं..?
#श्रीश पाठक प्रखर
चित्र साभार:गूगल
जबकि,
मेरे दिमाग में केवल तुम हो,
कविता के लिए शब्द कैसे खोजूं ..?
जबकि, मेरे दिल में
सिर्फ तुम्हारा रंग छाया है
कविता को कोई और रंग कैसे दे दूं..?
जबकि मेरे तन-मन में
तुम्हारा ही संगीत समाया है
कविता को कोई और लय कैसे दे दूं..?
अब, जबकि, मैंने जीवन में
बस तुम्हारा ही प्यार बसाया है,
कविता को कोई और विषय कैसे दे दूं..?
#श्रीश पाठक प्रखर
चित्र साभार:गूगल
अब, जबकि, मैंने जीवन में
ReplyDeleteबस तुम्हारा ही प्यार बसाया है,
कविता को कोई और विषय कैसे दे दूं..?
sach! kaise koi aur vishay de den.....
bahut achchci lagi yeh kavita....
khoobsoorat lafzon ke saath ek sashakt rachna....
शायद इस *तुम* ने ही कविता को जन्म दिया है। इसके बिना कविता की कल्पना और सुन्दरता कही ही नहीं जा सकती। ये *तुम* अपने आप शब्द ख्ोज लेती है जैसे आपकी कविता ने खोज लिये
ReplyDeleteजबकि,
मेरे दिमाग में केवल तुम हो,
कविता के लिए शब्द कैसे खोजूं ..?
इस से अच्छा विषय भी शायद कोई नहीं हो सकता। प्यार अपने आप मे एक संपूर्णता है । बहुत सुन्दर कविता है बधाई और शुभकामनायें
हर कविता में कही न कही कोई न कोई तुम छिपा रहता है ...हकीकत हो या कल्पना ...अब और कविता को क्या चाहिए ..!!
ReplyDeleteतुम ही तुम हो मेरे जीवन में ...
ReplyDeleteअब, जबकि, मैंने जीवन में
ReplyDeleteबस तुम्हारा ही प्यार बसाया है,
कविता को कोई और विषय कैसे दे दूं..?
बहुत सुन्दर कविता है बधाई और शुभकामनायें !
कविता के लिए अब इससे बेहतर शब्द , रंग, लय की जरुरत भी क्या है ?
ReplyDeleteबहुत सुन्दर लिखा है !
सारगर्भित है की कविता में उनका जिक्र होगा... पर कविता यहीं तक नहीं ठहरेगी यह भी उतना ही बड़ा सत्य है... किन्तु पूरे आलोक में तो जो आपने कहा है वो प्रतिबिंबित तो होगा ही... शिरीष जी... 'अब जबकि' शब्द पढ़ा तो चौंक पड़ा था... कुछ दिनों पहले मैंने इसका प्रयोग किया था... शब्द कम थे मेरे पास... किन्तु अब आपने किया है तो... बोझ उतरता रहा...
ReplyDeleteकविता में ही कविता की खोज की कशिश ,अरे वाह !
ReplyDeleteश्रीश जी .......... उनका होना अपने आप में इक कविता है ......... किसी शब्द की क्या जरूरत ........
ReplyDeleteबहुत खूबसूरत कविता की रचना है ..........
कवि-कर्म की चरम स्थिति है, यह |
ReplyDeleteजब साधन[कविता] और साध्य[काव्य-विषय यानि ''तुम''] एकमेक होने लगें |
यहाँ भावना सदैव भाषा से आगे चलती है |
अतः भावनाओं का शुक्रिया ...
यही 'तुम'तो कविता है,बहुत अच्छी
ReplyDeleteहम्म्म बात तो सच है...जो अंदर होगा वही तो बाहर आयेगा...!
ReplyDeleteबहुत खूब...!
ऐसी ही स्थिति मे तो कविता निकलती है भाई !!
ReplyDeleteभई श्रीश जी कविता तो इसी रिक्तता से जन्मती है...यह शब्दहीनता की ध्वनि, रंगहीनता का कैनवस और लयहीनता का संगीत ही तो कविता के स्रजनभूमि बनता है..
ReplyDeleteऔर इस विषयही्नता की समृद्धि पर सारे बिषयों की सम्पदा निसार है..बधाई!!!
आपकी पोस्ट या आपके द्वारा कहीं भी की गई टिप्पणीयों को टिप्पणी चर्चा ब्लाग पर हमारे द्वारा उल्लेखित किया गया है या भविष्य मे किया जा सकता है।
ReplyDeleteहमारे ब्लाग टिप्पणी चर्चा का उद्देष्य टिप्पणीयों के महत्व को उजागर करना है। और आपको शामिल करना हमारे लिये गौरव का विषय है।
अगर आपकी पोस्ट या आपकी टिप्पणीयों को टिप्पणी चर्चा मे शामिल किया जाना आपको किसी भी वजह से पसंद नही है तो कृपया टिप्पणी के जरिये सूचित करें जिससे भविष्य मे आपकी पोस्ट और आपके द्वारा की गई टिप्पणियो को आपकी भावनानुसार शामिल नही किया जायेगा।
शुभेच्छू
चच्चा टिप्पू सिंह
ये लजिए आपने उसे दिल से सोचा और इतनी प्यारी कविता बन गयी।
ReplyDelete------------------
परा मनोविज्ञान-अलौकिक बातों का विज्ञान।
ओबामा जी, 70 डॉलर में लादेन से निपटिए।
बहुत सुन्दर कविता है बधाई और शुभकामनायें !
ReplyDeleteश्रीश जी
ReplyDeleteप्यार की नदी सदा बहती रहती है . वह अपना रास्ता आप तलाश ही लेती है .
जबकि मेरे तन-मन में
ReplyDeleteतुम्हारा ही संगीत समाया है
कविता को कोई और लय कैसे दे दूं..
बहुत सुन्दर कविता है
बधाई और शुभकामनायें
श्रीश जी हमें तो रश्क हो रहा है उसके नसीब पर .....!!
ReplyDeleteबेहद खुबसूरत तलाश करती हुई यह रचना बहुत बहुत पसंद आई ...
ReplyDeleteजो प्रेम हमारे मन में बसा है वही तो कविता है………………रचना बहुत अच्छी लगी ।
ReplyDelete