मतदान ही जनता का सर्वाधिक शक्तिशाली हथियार
डॉ.श्रीश पाठक उत्तर प्रदेश एक बड़ा राज्य है , भारत में रहने वाली सर्वाधिक जनसंख्या का वितरण यहाँ इस कदर है कि अक्सर कुछ लोग चाहते हैं कि विकास और प्रशासन की सहूलियत के लिए इस प्रदेश को चार भागों में बांटा जाना चाहिए। जनकल्याण और विकास का रास्ता इतना सीधा - सपाट नहीं होता , कि इसपर एक सर्वमान्य राय कायम की जा सके क्योंकि राजनीति में सबको लेकर चलना होता है। सबके विकास के रास्ते कुछ यों होते हैं कि बहुधा एक का लाभ दूसरे की हानि हो जाती है , इसलिए यह एक कठिन प्रश्न है जिसका जवाब राजनीति को हल करना होता है। राजनीति स्व...